सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम व गीला कचरा व सूखा कचरा को घरों से ही अलग से देने का जागरूकता अभियान की शुरुआत

विशव पर्यावरण दिवस पर सिरमौर जिला प्रशासन, वन्यजीव संस्थान (नमामि गंगे के सहयोग से), नगर पालिका परिषद पॉवटा साहिब, हि० प्र० राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पॉवटा साहिब व टीम हरि यमुना ने मिलकर 5 जून 2023 दिन सोमवार को दोपहर 3.30 बजे विश्वकर्मा मन्दिर से शुरू कर एक अभियान वार्ड नो 8 व वार्ड नो 7 में सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम व गीला कचरा व सूखा कचरा को घरों से ही अलग से देने का जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

इसमें मैन बाजार में एक नुकड़ नाटक से भी जागरूकता अभियान चलाया गया। बायोडीगरेबल बैग भी बाटें। जिसमें यमुना नदी में कचरा न डालने की शपथ नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया द्वारा दिलवाई गई।
बाल पार्क में पौधरोपण भी किया।
इसमें नगर पालिका से मुकेश जी व उनकी टीम, वन्य जीव संस्थान से साक्षी तथा हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदुषण बोर्ड साहिब से पवन शर्मा क्षेत्रीय अधिकारी, जितेन्द्र, विनोद, प्रकाश, टीम हरि यमुना से विकास वालिया, राकेश कश्यप, प्रमोद गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, पोंटिका गुप्ता, अतुल गोयल व राजेश गुप्ता ने अभियान में हिस्सेदारी दी।

टीम हरि यमुना 🙏🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *