आदर्श रामलीला में पहुंचे SDM द्विजा गोयल व अवनीत सिंह लांबा, भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

0
25

पांवटा साहिब। आदर्श रामलीला मंचन के दौरान SDM द्विजा गोयल और अवनीत सिंह लांबा ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, बड़ों का सम्मान करने, समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख देता है। रामलीला केवल धार्मिक मंचन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव व एकता बनाए रखने का संदेश लिया।