PWD की मिट्टी बनी मुसीबत, रामपुर घाट में कीचड़ ही कीचड़, फिसल रहे लोग

0
7

स्कूल-कॉलेज के बच्चों से लेकर कंपनी जाने वाले लोगों तक की बढ़ी परेशानी

रामपुर घाट। रामपुर घाट क्षेत्र में सड़क पर PWD द्वारा डाली गई मिट्टी बारिश के बाद लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने के कारण राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों, कंपनी में काम करने जाने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। कीचड़ के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है और लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर मिट्टी डालने के बाद यदि बारिश होती है तो स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में विभाग को केवल मिट्टी डालने के बजाय सड़क की उचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।

लोगों ने PWD विभाग और प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कर कीचड़ व फिसलन की समस्या का समाधान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

#रामपुरघाट #पांवटासाहिब #PWD #सड़ककीसमस्या #कीचड़ #फिसलन #स्कूलकेबच्चे #कॉलेजछात्र #कंपनीकर्मचारी #राहगीरपरेशान #जनसमस्या #सड़ककीहालत #बारिश #हादसेकाखतरा #प्रशासन #AMHNews