सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अवनित सिंह लांबा की मध्यस्थता से वार्ता शुरू, प्रदीप चौहान की मौजूदगी में अधिकारियों से बातचीत

0
51

पांवटा साहिब: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच अवनित सिंह लांबा की मध्यस्थता से सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच वार्ता शुरू हुई। इस दौरान मजदूर नेता प्रदीप चौहान भी मौजूद रहे और उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा।
हड़ताल का असर: जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सफाई व्यवस्था चरमराईसफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे मजदूर नेता प्रदीप चौहान और दलित नेता अमित कुमार
वार्ता के दौरान कर्मचारियों को ESI सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं, ताकि ESI से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। वहीं, कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखने के लिए 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

5 अक्टूबर तक सफाई कार्य पर नहीं लौटेंगे कर्मचारी

सफाई कर्मचारियों ने फिलहाल 5 अक्टूबर तक सफाई कार्य पर वापस नहीं जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारी ESI सुविधा, समय पर वेतन और अन्य मांगों को लेकर अपना पक्ष रख रहे हैं।

अब 5 अक्टूबर को होने वाली आगामी बातचीत और अधिकारियों की ओर से उठाए जाने वाले कदमों के बाद कर्मचारियों की ओर से आगे की रणनीति तय की जाएगी।

वार्ता शुरू होने के बाद अब कर्मचारियों की मांगों के समाधान और हड़ताल को लेकर आगामी बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं।