यमुना नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

0
65

पांवटा साहिब – अमित कुमार
पांवटा साहिब स्थित यमुना नदी के घाट पर रविवार को तैनात गोताखोरों ने यमुना नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। सूचना मिलते ही पांवटा थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच के अनुसार शव लगभग 7 से 8 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस का अनुमान है कि लगातार हो रही बरसात के कारण शव बहकर यमुना नदी में यहां तक पहुंचा होगा।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस संबंध में अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचना भेजी गई है, ताकि गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर शव की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।