पौंटा साहिब (सिरमौर): हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पौंटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के अंबोया से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप गाड़ी में करीब 10 से 14 लोग सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तीखे मोड़ पर स्थानीय लोगों के मुताबिक अधिक रफ्तार के चलते चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में कुल 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई लोगों को फ्रैक्चर होने की भी जानकारी मिली है।
वहीं, एक महिला के सिर में गंभीर चोट आने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर नाहन रेफर किया गया है।
राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। हालांकि, कई लोग घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है।
अपील: पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। तीखे मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें।
AMH News – हिम्मत सच दिखाने की
#AMHNews #PaontaSahib #SirmaurNews #HimachalNews #RoadAccident


















































