सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कल से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

0
21

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरे मजदूर नेता प्रदीप चौहान और दलित नेता अमित कुमारअमित कुमार ने अधिकारियों की सकारात्मक पहल और सहयोग के लिए जताया आभार

पांवटा साहिब। तीन दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद कर्मचारियों ने कल से दोबारा काम पर लौटने का निर्णय लिया है।

अमित कुमार ने अधिकारियों की सकारात्मक पहल, सहयोग और कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए उनका विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालना ही बेहतर रास्ता है।

बैठक में कर्मचारियों के दूर तबादले न करने और उन्हें आसपास के क्षेत्रों में ही ड्यूटी देने का प्रयास करने पर सहमति बनी। वहीं, ESI को लेकर भी जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है।

अमित कुमार ने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी मिलकर पांवटा साहिब की सफाई व्यवस्था को बेहतर बना सकते हैं। हड़ताल समाप्त होने के बाद कल से शहर की सफाई व्यवस्था फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

अवनित सिंह लांबा और मजदूर नेता प्रदीप चौहान का भी जताया आभार

अमित कुमार ने अधिकारियों के साथ-साथ अवनित सिंह लांबा और मजदूर नेता प्रदीप चौहान का भी दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बातचीत को आगे बढ़ाने, कर्मचारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखने और समाधान की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अमित कुमार ने कहा कि मुश्किल समय में कर्मचारियों के साथ खड़े रहना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना सराहनीय है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।