पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के गौरवशाली इतिहास, धार्मिक महत्व और ऐतिहासिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमन संधू द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री “PAONTA SAHIB – THE UNTOLD STORY” इन दिनों सराहना का विषय बनी हुई है।
इस डॉक्यूमेंट्री में दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पांवटा साहिब आगमन से लेकर राजा मेदनी प्रकाश, 52 कवियों के दरबार, ऐतिहासिक भंगानी युद्ध और तीरगढ़ी साहिब सहित पांवटा साहिब से जुड़ी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं को बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
अमन संधू ने इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से यह प्रयास किया है कि पांवटा साहिब का समृद्ध इतिहास केवल किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि देश-दुनिया के लोगों और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचे।
पांवटा साहिब की धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक पहचान और गौरवशाली विरासत को पर्दे पर जीवंत करने का यह प्रयास काबिल-ए-तारीफ है। इस तरह की पहल न केवल स्थानीय इतिहास को पहचान दिलाती है, बल्कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा भी देती है।
इस डॉक्यूमेंट्री को प्रस्तुत करने का श्रेय अमन संधू को जाता है, जबकि पदम स्टूडियो फोटोग्राफी का विशेष सहयोग रहा।
पांवटा साहिब के इतिहास को इतने सुंदर और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए अमन संधू की इस पहल की खूब सराहना हो रही है।
#PaontaSahib #AmanSandhu #TheUntoldStory #GuruGobindSinghJi #SikhHistory #Sirmaur #HimachalPradesh



















































