पांवटा साहिब-अमित कुमार
पांवटा साहिब के Y-पॉइंट पर भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से 50 वर्षीय महिला गंभीर घायल
साइकिल सवार राधा को टक्कर मारने के बाद दुकान के शटर से दो बार टकराई कार, नाजुक हालत में देहरादून रेफर
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के Y-पॉइंट पर सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। HP 17 D 0240 नंबर की कार ने साइकिल पर जा रही 50 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला की पहचान राधा (50 वर्ष), पुत्री हरदयाल चौधरी, निवासी हिरपुर के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क किनारे स्थित एक दुकान के शटर से दो बार टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल राधा को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देहरादून रेफर कर दिया।
हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
#PaontaSahib #Sirmaur #RoadAccident #BreakingNews #HimachalNews #AMHNews


















































