पांवटा साहिब। नगर परिषद पांवटा साहिब में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर इसी बीच वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अमित कुमार ने पार्टी के कुछ बड़े नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान गुटबाजी के कारण कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा।
अमित कुमार ने कहा कि चुनाव के समय कई नेता पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के बजाय अंदरखाने उनका विरोध करते रहे और दूसरे उम्मीदवारों के पक्ष में काम करते रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यही नेता विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशियों के बजाय अन्य उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रहे।
उन्होंने कहा, “जितना जोर कांग्रेस के नेता अब नगर परिषद को कांग्रेस समर्थित बनाने में लगा रहे हैं थे अगर उतना ही जोर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव जिताने में लगाया होता तो आज नगर परिषद में कांग्रेस का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष होते
अमित कुमार के अनुसार, चुनाव के दौरान कई बड़े नेता घरों से बाहर नहीं निकले और पार्टी उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित मेहनत नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने अपने ही उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया और फोन के माध्यम से दूसरे प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगते रहे।
उन्होंने विशेष रूप से वार्ड नंबर 10 का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी के बजाय दूसरे उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ।
अमित कुमार ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का असर केवल नगर परिषद चुनाव तक सीमित नहीं रहा। उनके अनुसार, जिला परिषद कई सीटों पर भी कांग्रेस को इसी कारण हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक ही सीट पर कांग्रेस समर्थित दो-दो प्रत्याशी मैदान में उतरने से मतों का बंटवारा हुआ, जिसका फायदा भाजपा को मिला। उन्होंने तपिंदर सिंह सैनी और हरसिमरत सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि मत विभाजन के कारण भाजपा उम्मीदवार विजयी रही। इसी तरह नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में भी कांग्रेस के दो उम्मीदवार होने से वोट बंट गए और भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत गई।
उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जोड़-तोड़ की राजनीति करने के बजाय दलों को चुनाव के समय संगठन को मजबूत करने और अपने अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “जनता का जनादेश सर्वोपरि है और उसका सम्मान होना चाहिए।”
नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के गठन के बाद ब्यान जारी
किया हे
#cmohimachalpradesh #CMOHimachal
#MC #mcpaonta #PaontaSahib #SukhwinderSinghSukhu #Congress #CongressParty #RahulGandhiVoiceOfIndia


















































