हम दो हमारे दो की नीति को लागू करने में हम सभी मिलकर दे शिक्षित और जागरूकता का परिचय..आज से हम सभी करें संकल्प

जनसंख्या नियंत्रण पर (हम दो हमारे दो) की नीति को लागू करने में हम सभी मिलकर दे शिक्षित और जागरूकता का परिचय..आज से हम सभी करें संकल्प 🌹

दुनिया में सबसे अधिक तेजी से जनसंख्या वृद्धि भारत में होती है। आज यह भारत की सबसे बड़ी समस्या बन गयी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत की जनसंख्या बहुतअधिक है। जनसंख्या वृद्धि के अनेक कारण है जैसे अशिक्षा, बेहतर चिकित्सा सुविधा, बाल विवाह, अंधविश्वास आदि। जनसंख्या वृद्धि से अनके समस्याएं उत्पन्न हो रही है जिनमें प्रमुख है पर्यावरण प्रदूषण, गरीबी, बेरोजगारी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए प्रयास करना आवश्यक है आज भारत सरकार हर क्षेत्र में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अहम पहचान बना चुकी है उसी को आधार बनाकर अगर हमारे देश में जनसंख्या नियंत्रण कमी आती है तो निश्चित तौर पर हमारे देश और प्रदेश में विकास की रफ्तार और अधिक गति से बढ़ती जाएगी तथा इसके लिए जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करना सबसे ज्यादा आवश्यक है। जनसंख्या वृद्धि में नियंत्रण रखने में विज्ञान द्वारा किये गए उपाय कारगर साबित हो सकते है। आज विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है। कि इसके माध्यम से जनसंख्या वृद्धि जैसी जटिल समास्या पर काबू पाया जा सकता है तथा हमारा भारत देश विकसित की ओर अग्रसर हो सकता है आज भारत की जनसंख्या विश्व में दूसरे स्थान पर है
हमारे देश में विज्ञान ने काफी विकास किया है। आज विश्व मे जब कही भी विज्ञान के विकास की चर्चा होती है तो हमारे देश का नाम अवश्य लिया जाता है। विज्ञान के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विकास कर लेने के बाद भी हमारे देश का नाम विकसित देशों की सूची में नही आता आज भी भारत की गिनती विकासशील देशों मे होती है। इसका कारण है,हमारे देश की बढ़ती हुई जनसंख्या। अधिक जनसंख्या होने के कारण विज्ञान का लाभ सही ढंग से हर व्यक्ति के नहीं पहुँच पाता। इसीलिए हमारे देश का जितना विकास होना चाहिए नही हो पा रहा है।
जनसंख्या नियंत्रण आज के परिप्रेक्ष्य में सख्त कानूनी रूप देना भी अनिवार्य हो जाता है क्योंकि बिना कानूनी डर के यहां पर इतने गंभीर विषय और समस्या पर लगाम लगाना बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है इसलिए जैसा कि भारत सरकार संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने और पूरे देश में लागू करने के लिए प्रतिबद्धता दिखा रहीं जिसकी उम्मीद करेंगे कि भविष्य में जल्द ऐसी गंभीर समस्या पर कुछ कड़े कदम उठाए जाए ओर हम सभी शिक्षित और जागरूकता का परिचय दे

भारत की 70 प्रतिशत जनसंख्या गांवो में रहती है। जहां पर आज भी और आज से पूर्व भी पुत्र प्राप्ति के लालच ओर अंधविश्वास में अनेकों बच्चों को पैदा करना जनसंख्या वृद्धि में बहुत बड़ी बाधा उत्पन्न हुई ओर आगे भी जारी है वहाँ जनसंख्या नियंत्रण के उपायो का प्रयोग न हो पाने के कारण जन्म दर अधिक है। किन्तु शहरो में रोजगार की तलाश में गांव के लोगो का पलायन होने से शहरो की जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। इससे शहरो में स्थान की कमी, पीने के पानी की समस्या ,बिजली और यातायात की समस्या इत्यादि बढ़ती जा रही है ।
स्वतंत्र लेखक- हेमराज राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *