विरोध करने पर युवक की ओर कार बढ़ाने का आरोप
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में एक कार चालक की कथित डेंजर ड्राइविंग को लेकर विवाद सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। सड़क पर भरे गंदे पानी से गुजरने के दौरान गंदे पानी के छींटे राहगीरों पर पड़े, जिससे उनके कपड़े पूरी तरह गंदे हो गए।
आरोप है कि जब एक युवक ने चालक को रोककर इस हरकत का विरोध किया, तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय युवक की ओर कार बढ़ा दी। युवक ने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद युवक ने कार का पीछा किया। स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित वाहन का नंबर UP32QU1101 है तथा चालक Zeon कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
युवक का आरोप है कि चालक सार्वजनिक सड़क पर डेंजर ड्राइविंग कर रहा था, जिससे राहगीरों की जान खतरे में पड़ सकती थी। घटना के बाद युवक में भारी रोष है



















































