विकासनगर में ग्राहकों के साथ खुली लूट? शिवम फास्ट फूड पर गंभीर आरोप, खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग

0
19

विकासनगर स्थित शिवम फास्ट फूड को लेकर ग्राहकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप है कि पहले जहां वेज फुल प्लेट में 12 पीस दिए जाते थे, वहीं अब कीमत बढ़ाकर ₹160 कर दी गई है और पीस घटाकर केवल 6 कर दिए गए हैं।

ग्राहकों का कहना है कि एक तरफ लगातार रेट बढ़ाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर खाने की मात्रा आधी कर दी गई है। इससे उपभोक्ताओं के साथ खुली लूट होने का आरोप लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बिना किसी स्पष्ट सूचना के कीमत बढ़ाना और मात्रा कम करना ग्राहकों के हितों के साथ खिलवाड़ है।

स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और संबंधित प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि दुकान पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, निर्धारित मात्रा, मूल्य सूची और अन्य नियमों की जांच की जाए। यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं के साथ इस प्रकार की शिकायत दोबारा न हो।