वार्ड नंबर 10 में युवा जोश के साथ उतरे अमित कुमार, चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

0
36

पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस समर्थित युवा प्रत्याशी अमित कुमार का चुनावी अभियान लगातार चर्चा में बना हुआ है। युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहे अमित कुमार को बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
अमित कुमार ने अपने प्रचार अभियान के दौरान कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड के विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 10 को नई पहचान और विकास की दिशा देने के लिए उन्हें समर्थन दें।
चुनावी प्रचार सामग्री में “नेता नहीं बेटा चुने” और “सोच नई, उम्मीद नई” जैसे संदेश लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अमित कुमार ने खुद को जागरूक, मिलनसार, जुझारू और ईमानदार युवा उम्मीदवार बताते हुए जनता से कुर्सी चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।
वार्ड में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वार्ड नंबर 10 में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।