पांवटा साहिब के वाई प्वाइंट पर तार टूटने से शहर की बिजली गुल, भीषण गर्मी में लोग परेशान

0
29

न्यूज़: अमित कुमार

पांवटा साहिब। शहर के वाई प्वाइंट क्षेत्र में बिजली की लाइन का तार टूट जाने से शहर के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। बिजली गुल होने से भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे, कूलर, एसी और अन्य विद्युत उपकरण बंद हो जाने से आम जनजीवन प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट को दूर करने का कार्य शुरू कर दिया। विभाग द्वारा जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर शहर की बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की जाए। विभाग ने उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य पूरा होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है।