यमुना टीम ने सभी आये विद्यार्थियों उनके अध्यापकों व स्कूल का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

विशव पृथ्वी दिवस के उपलक्ष् में हरि यमुना सहयोग समिति द्वारा यमुना जी के निमित यमुना पथ परिक्रमा के अंतर्गत सातवे स्थल पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा, दैएजी साहिबा राम मंदिर, पावँटा साहिब में गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल 120 विद्यार्थियों व विद्या पीठ सीनियर सैकंडरी स्कूल से 112 विद्यार्थियों ने अपने अध्यापको के साथ कथा का श्रवण किया।
इसमें कथा व्यास गौ ऋषि प्रकशानंद महाराज ने विद्यार्थियों को हमारा भविष्य चिंतन की बात कहते हुए सभी को पृथिवी व यमुना नदी में बदलते पर्यावरण के कारणों को समझाया व नदियों में प्रदुषण की रोकथाम के लिए शपथ दिलवाई व अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए परेरित किया। सॉलिड वेस्ट को उचित निष्पादन के लिए भी परेरित किया।
हरि यमुना टीम ने सभी आये विद्यार्थियों उनके अध्यापकों व स्कूल का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
हरि यमुना सहयोग समित, हरि यमुना पथ परिक्रमा के अंतर्गत यमुना किनारे यमनोत्री धाम से प्रयागराज संगम तक निरतंर 54 व प्रयागराज संगम से यमुनोत्री धाम तक नदी के दूसरे तट पर निरंतर 54 श्री मद भागवत कथा द्वारा जन जागरण के लिए यमुना में प्रदुषण रोकने के बारे में परेरित करने को एक अनूठा प्रयास कर रही है।