ग्राम पंचायत मैलियों के वार्ड नंबर 1 से सदस्य पद की उम्मीदवार संध्या लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई हैं। “आपका साथ – हमारा विकास” के संदेश के साथ संध्या घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन मांग रही हैं।
संध्या ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वच्छता, पेयजल, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए बेहतर अवसर और पारदर्शी कार्यप्रणाली उनके मुख्य मुद्दे रहेंगे।
चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं का उन्हें भरपूर समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का कहना है कि संध्या एक मेहनती और सरल स्वभाव की उम्मीदवार हैं, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं।
संध्या का चुनाव चिन्ह “शिलाई मशीन” है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में “शिलाई मशीन” पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं और वार्ड के विकास में अपना योगदान दें।
अपने वार्ड के उज्जवल भविष्य और विकास के लिए अपना कीमती वोट जरूर दें।
आपका एक वोट, वार्ड की तरक्की और बेहतर कल की पहचान बनेगा।



















































