चरनजीत चौधरी के प्रचार में उतरे डॉ. राजीव बिंदल , जीत दिलाने को संभाली कमान 

0
38

जिला परिषद चुनाव: चरनजीत चौधरी के प्रचार में उतरे डॉ. राजीव बिंदल , जीत दिलाने को संभाली कमान 

जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशी चरनजीत चौधरी के प्रचार में स्वयं डॉ. राजीव बिंदल ने आज डोर टू डोर प्रचार किया माजरा बाजार में जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और विधायक सुखराम चौधरी भी डॉक्टर राजीव बिंदल के साथ जिला परिषद कैंडिडेट चरणजीत चौधरी उर्फ जोगा के लिए वोट मांगते नजर आए ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता भी मौजूद थे और चरणजीत चौधरी की लहर नजर आई

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चुनावों का प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। जिला परिषद के उम्मीदवार चरनजीत चौधरी तूफानी जनसंपर्क में जुट गए हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी मोर्चा संभालते हुए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में अभियान तेज कर दिया है।

चरनजीत चौधरी ने कई गांवों में धुआंधार प्रचार किया। जनसभाओं में चरणजीत चौधरी उर्फ जोगा ने स्थानीय विकास, सड़क-पानी और ग्रामीण समस्याओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जीतने पर वार्ड का संतुलित विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।