पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 07 में चुनावी माहौल उस समय और दिलचस्प हो गया, जब मोशिन खान उर्फ ‘मोनू’ ने अपना रुख बदलते हुए अब निर्दलीय (आज़ाद) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।
बताया जा रहा है कि पहले वे किसी दल से जुड़कर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में थे, लेकिन अब उन्होंने स्वतंत्र रूप से जनता के बीच जाने का फैसला लिया है। उनके इस निर्णय से वार्ड की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है और मुकाबला और भी कड़ा होने की संभावना है।
मोनू ने कहा कि वे वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सभी वार्डवासियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है।
अब देखना यह होगा कि उनके इस फैसले से वार्ड नंबर 07 के चुनावी परिणामों पर क्या असर पड़ता है और अन्य उम्मीदवार किस रणनीति के साथ मैदान में उतरते हैं।

















































