नामांकन के साथ अमित कुमार की दस्तक, वार्ड 10 में सियासी सरगर्मी तेज

0
65

पांवटा साहिब में वार्ड 10 से अमित कुमार ने किया नामांकन
पांवटा साहिब: नगर पालिका परिषद के आगामी चुनावों को लेकर वार्ड नंबर 10 में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में युवा चेहरा अमित कुमार ने अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में कदम रख दिया है।
अमित कुमार ने खुद को एक कर्मठ, शिक्षित और ईमानदार उम्मीदवार बताते हुए वार्ड के समग्र विकास का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 10 की समस्याओं को वे अच्छी तरह समझते हैं और जनता के सहयोग से उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता जोगिन्द्रा, बैंक के डायरेक्टर सहित अमन, अब्दुल रहमान, जावेद अली, साबिर अली, अरमान, कपिल आदि मौजूद रहे और सभी ने उनका समर्थन किया।
अमित कुमार ने “सोच नई, उम्मीद नई” के संदेश के साथ लोगों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का एक-एक वोट वार्ड के उज्जवल भविष्य की नींव रख सकता है।
अब वार्ड नंबर 10 में चुनावी मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना है, क्योंकि अन्य प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ती नजर आ रही है।