पांवटा साहिब में नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई

0
13

पांवटा साहिब में नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 10 से मयंक चौहान ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
मयंक चौहान के चुनाव मैदान में उतरने से वार्ड में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है। युवा चेहरे के तौर पर सामने आए मयंक चौहान स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रिय माने जाते हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ बताई जा रही है।
वह नशे की रोकथाम ,विकास, सफाई व्यवस्था, सड़क और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। उनके समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है और चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
अब देखना यह होगा कि वार्ड नंबर 10 में अन्य उम्मीदवार कौन-कौन मैदान में उतरते हैं और यह मुकाबला किस दिशा में जाता है।