ट्रक–डंपर भिड़ंत में युवक गंभीर Paonta Sahib के यमुनानगर रोड

0
151

पांवटा साहिब : ट्रक–डंपर भिड़ंत में युवक गंभीर
Paonta Sahib के यमुनानगर रोड, बाता मंडी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ट्रक और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में युवक की दोनों टांगों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। उन्होंने प्रशासन से यहां ट्रैफिक व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।