हरबर्टपुर–ढकरानी में अवैध कबाड़ गोदाम का खेल, चोरी की गाड़ियाँ काटकर बेचने का आरोप

0
148

हरबर्टपुर–ढकरानी | हरबर्टपुर–ढकरानी क्षेत्र में खुलेआम अवैध तरीके से चल रहे कबाड़ के गोदाम ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस कबाड़ गोदाम में चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके पुर्जे बेचे जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं।
सबसे गंभीर बात यह है कि इस कबाड़ गोदाम में कोई सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजाम नहीं हैं। कबाड़ में मौजूद ज्वलनशील सामग्री किसी भी समय बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। अगर यहां कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद एसपी सिटी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। क्या पुलिस को इस अवैध गतिविधि की भनक तक नहीं है, या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है?
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि अवैध कबाड़ गोदाम की तत्काल जांच कराई जाए, चोरी की गाड़ियों के नेटवर्क का खुलासा हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले प्रशासन जाग सके।