16 मार्च को शिमला में हुये सवर्ण आयोग को लेकर प्रदर्शन व पथराव मामले में 7 और गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

सवर्ण आयोग को लेकर शिमला में हुए प्रदर्शन मामले में पुलिस ने देवभूमि क्षत्रिय संगठन के फिर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पवन कुमार निवासी देहोना संगड़ाह सिरमौर, देवेंद्र सिंह निवासी शामरा संगड़ाह सिरमौर, महेंद्र सिंह निवासी मंडेल कसौली जिला सोलन, दिनेश कुमार निवासी चढियार जिला सोलन, अमरचंद संजौली शिमला, महेंद्र कुमार निवासी कांगू जिला मंडी व विजय कुमार निवासी डुम्मी शिमला शामिल हैं। इन सभी को कोर्ट के आदेशानुसार 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में अब गिरफ्तारियों की कुल संख्या 11 पहुंच गई है। पुलिस ने पहले देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया था, फिर उसके बाद सुन्नी से राजेंद्र नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था और अब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गौर रहे कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन पर उपद्रव मचाने, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुक्सान पहुंचने सहित अन्य धाराओं में 2 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें हत्या के प्रयास की धारा 307 भी लगाई गई है। दरअसल शिमला-कालका हाईवे पर तारा देवी में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसमें एएसपी सुशील समेत 4 जवान घायल हो गए थे। इस पर बालूगंज पुलिस ने 2 मामले दर्ज किए हैं। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला भी बनाया गया है। धारा 144 लागू होने के बावजूद शहर में प्रदर्शन के दौरान 5 घंटे अराजकता जैसा माहौल रहा। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शिमला में टूटीकंडी क्रॉसिंग पर रोक दिया था। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *