शिकार खेलने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उपमंडल के तहत पुरवाला थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत डांडा कालाआम में कल रात शिकार खेलने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस में दर्ज शिकायत में मेहर सिंह गांव डाण्डा काल आम्ब ने कहा कि इसका छोटा भाई धर्म सिंह अपने मामा के घर बस्ताना गया था। इसके बाद इसका सम्धी यशवन्त सिंह व इसका छोटा भाई धर्म सिंह शाम घर से जंगल की तरफ शिकार पर निकले।

इसका भाई धर्म सिंह आगे 2 चल रहा था उसके पीछे यशवन्त सिंह अपनी बन्दूक को कन्धे पर लटका कर चल रहा था तथा ये पीछे-पीछे चल रहा था जब ये लोग घर से थोडी दूरी पर पहुंचे तो यशवन्त सिंह का पैर फिसलने पर उसके कन्धे पर लटकी बन्दूक नीचे गिर गई और बन्दूक गोली चल गई। से

गोली आगे चल रहे इसके छोटे भाई धर्म सिह की बाई टाग घुटने के पीछे लग गई। जिस पर इसका भाई निचे गिर गया और उसकी टांग से खुन बहने लगा। जिसे ये तुरन्त उठा कर गाडी से लेकर राजपुरा अस्पताल ले गए। और पटटी करवाकर पांवटा अस्पताल लाए पांवटा साहिब मे इसके भाई धर्म सिंह को चैक करने पर डाक्टर साहब ने मृत घोषित कर दिया।

यह हादसा यशवन्त सिंह की लापरवाही से बन्दूक को सही तरह से सम्भाल कर न रखने के कारण बन्दूक के गिरने से बन्दूक से गोली चलने के कारण हुआ है। जिसमे इसके छोटे भाई धर्म सिंह की मृत्यु हुई है। इसलिए यशवन्त सिंह के खिलाफ कानूनी कार्यावाही की जाये।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने कहा आरोपी के खिलाफ धारा 336,304 IPC व 25-54- 59 Arms Act पुलिस थाना पुरुवाला में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *