SPECIAL DETECTION CELL ने पकड़ी बड़ी नशे की खेप

0
604

SPECIAL DETECTION CELL पांवटा साहिब की टीम ने एक बार फिर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक/चिट्टा की बड़ी खेप बरामद की है।

दिनांक 23.10.2025 की रात्रि को मुकाम बातापुल में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में टीम ने आबिद पुत्र मकसूद निवासी गांव भगवानपुर, डा. पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25.10 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध NDPS Act के अंतर्गत पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को दिनांक 24.10.2025 को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि नशा आपूर्ति नेटवर्क से जुड़ी अन्य कड़ियों का भी खुलासा किया जा सके।

— SPECIAL DETECTION CELL, पांवटा साहिब
(जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश)