शिलाई, सिरमौर। जिला सिरमौर की तहसील शिलाई के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिल्लाह ने टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए ‘टीबी मुक्त पंचायत’ का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से पंचायत को कांस्य पदक (Bronze Medal) और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एसडीएम, बीएमओ एवं बीडीओ की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन में मिली इस उपलब्धि से पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पंचायत प्रधान श्रीमती बिजमा देवी और समस्त ग्राम पंचायतवासियों के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है।
इस उपलब्धि को पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा समस्त पंचायतवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। टीबी उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों ने मिल्लाह पंचायत को एक नई पहचान दिलाई है।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान श्रीमती बिजमा देवी एवं समस्त ग्राम पंचायत मिल्लाह वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता और टीबी उन्मूलन अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।
जय हिन्द! जय हिमाचल! जय मिल्लाह!



















































