सूरजपुर स्थित पेस बायोटेक कंपनी में हादसा, लिफ्ट की चपेट में आने से युवक की मौत

0
103

पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित पेस बायोटेक कंपनी में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी में कार्यरत अमन (लगभग 18 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सुल्तान, निवासी क्यारदा, की लिफ्ट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के बाद युवक को उपचार के लिए तुरंत जूनेजा अस्पताल Surajpur ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वर्तमान में शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

रिपोर्ट: AMH News
:::