नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 8 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सिंघल इन दिनों चुनाव प्रचार में पूरी मेहनत और लगन के साथ जुटे हुए हैं। सुबह से देर रात तक लगातार जनसंपर्क कर रहे संजय सिंघल लोगों के बीच पहुंचकर वार्ड की समस्याएं सुन रहे हैं और विकास का भरोसा दे रहे हैं।
क्षेत्र में चर्चा है कि संजय सिंघल का सरल स्वभाव, सक्रियता और लगातार मेहनत उन्हें जनता के करीब ला रही है। युवाओं और स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन भी उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है। चुनावी माहौल में अब वार्ड नंबर 8 से उनकी मजबूत स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
समर्थकों का कहना है कि जिस तरह से संजय सिंघल लगातार लोगों के बीच रहकर काम कर रहे हैं, उससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वार्ड में विकास, सफाई, पानी और सड़क जैसे मुद्दों को लेकर जनता का रुझान भी उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है।
हालांकि अंतिम निर्णय मतदान के दिन जनता के वोट से होगा, लेकिन फिलहाल वार्ड नंबर 8 में संजय सिंघल का चुनाव अभियान काफी मजबूत नजर आ रहा है।

















































