पांवटा साहिब। Himachal Institute of Pharmacy में 27 एवं 28 फरवरी 2026 को “Pharmacy Beyond Borders: Translating Innovation into Impact for Global Health” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन संस्थान की निदेशक डॉ. प्रीति गुप्ता, चेयरमैन ईं. यथार्थ गुप्ता, प्राचार्य डॉ. रमनदीप सिंह, डॉ. सतिंदर ककर, डॉ. अपेक्षा तथा डॉ. शिल्पी अरोड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Gopal Krishna Sharma, अध्यक्ष, Himachal Pradesh State Pharmacy Council, शिमला रहे। सम्मेलन का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की एब्स्ट्रैक्ट बुक एवं स्मारिका का विधिवत विमोचन भी किया गया।
सम्मेलन में देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शोधार्थी एवं शिक्षाविद शामिल हुए। भारत के 22 राज्यों तथा 5 देशों से प्रतिभागियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं की सहभागिता
सम्मेलन में मॉस्को (रूस) से डॉ. पवन कुमार शुक्ला, अमेरिका की मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना से डॉ. श्रवण के. पासवान, यूनिवर्सिटी ऑफ ओक्लाहोमा (अमेरिका) से डॉ. मानवेंद्र सिंह एवं डॉ. सरिता रानी, तथा यूटी हेल्थ साइंस सेंटर, ह्यूस्टन (अमेरिका) से डॉ. शुभम श्रीवास्तव ने शोध एवं नवाचार पर अपने विचार साझा किए।
राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
राष्ट्रीय वक्ताओं में आईएसएफ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मोगा के डॉ. जी.डी. गुप्ता एवं डॉ. शैमी जिंदल, आदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बठिंडा के डॉ. सतनाम सिंह, बहरा विश्वविद्यालय, सोलन के डॉ. संजीव मित्तल, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के डॉ. विपन कुमार सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
सम्मेलन के अंतर्गत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मौखिक तथा पोस्टर प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।
ऑफलाइन मौखिक प्रस्तुति: अनुश्रिया तालुकदार (असम) प्रथम, रोहित ग्रोवर (हरियाणा) द्वितीय, वरुण कुमार (पांवटा साहिब) तृतीय।
ऑनलाइन मौखिक प्रस्तुति: के. मोनिका (मैसूर) प्रथम, दीपिका सैनी (मोहाली) द्वितीय, पूनम गाबा एवं टीम (बद्दी) तृतीय।
ऑनलाइन पोस्टर प्रस्तुति: रिया ठाकुर (कांगड़ा) प्रथम, यशिका एवं डॉ. अमनदीप सिंह (मोगा) द्वितीय, गोकुल एझावा (गांधीनगर) तृतीय।
ऑफलाइन पोस्टर प्रस्तुति: नवनीत सिंह (पांवटा साहिब) प्रथम, आदिया कुमार (देहरादून) द्वितीय, अंशिका कुमारी (देहरादून) तृतीय।
विशेष सम्मान एवं पुस्तक विमोचन
समापन सत्र में डॉ. सतनाम सिंह को इमर्जिंग साइंटिस्ट अवॉर्ड (फार्माकोलॉजी), डॉ. अमनदीप कौर को ग्लोबल रिसर्च इम्पैक्ट अवॉर्ड (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी) प्रदान किया गया।
बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड डॉ. ईशा वत्स, इनोवेटिव रिसर्चर अवॉर्ड डॉ. निधि तथा बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड अंकित को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर “फार्माकोलॉजिकल एंड टॉक्सिकोलॉजिकल स्क्रीनिंग” एवं “फार्माकोथेरेप्यूटिक्स” दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया गया, जिनके लेखक डॉ. रमनदीप सिंह, डॉ. शिल्पी अरोड़ा, श्रीमती शिप्रा गौतम एवं डॉ. अमीशा हैं। साथ ही RX Inventory – Pharmacy Inventory Software का शुभारंभ भी किया गया।
अंत में अतिथियों, रिसोर्स पर्सन एवं आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।
















































