पांवटा साहिब में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

0
186

पांवटा साहिब:

हिमाचल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, पांवटा साहिब (जिला सिरमौर) में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। 27–28 फरवरी 2026 को आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का विषय रहा — “Pharmacy Beyond Borders: Translating Innovation into Impact for a Global Health”।
सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन) में किया गया,


जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फार्मेसी क्षेत्र में नवाचार, रिसर्च, दवाओं की गुणवत्ता, और वैश्विक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधन, प्राचार्य, फैकल्टी सदस्य एवं अतिथियों की उपस्थिति रही। मंच से वक्ताओं ने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में हो रहे नए शोध और तकनीकी प्रगति को आम जनता तक पहुंचाना समय की जरूरत है।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। सम्मेलन के सफल आयोजन पर संस्थान प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
#PaontaSahib #HimachalPradesh #PharmacyConference #InternationalConference