पाँवटा साहिब में PWD अधिकारी के घर विजिलेंस की छापेमारी

0
189

पाँवटा साहिब में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी के आवास पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार टीम को पहले से सूचना मिली थी कि संबंधित अधिकारी द्वारा कथित रूप से सरकारी सीमेंट का निजी कार्य में उपयोग किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान टीम ने घर परिसर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह भी आरोप है कि कुछ सरकारी कर्मचारियों से निजी निर्माण कार्य करवाया गया।

हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन विजिलेंस विभाग द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई संभव है।

स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है। विजिलेंस टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगामी दिनों में मामले में और खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।