ऊर्जा मंत्री अपने टिकट बचाने की कर रहे जद्दोजहद : अश्वनी शर्मा..

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा व भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पांवटा आगमन पर आभार स्वागत करती है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पांवटा साहिब के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में पहले भी भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी मदन मोहन शर्मा ने पांवटा साहिब में स्वागत किया था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा पहले भी हवा हवा हवाई फायर करके पांवटा साहिब में एक ट्रामा सेंटर खोलने की घोषणा करके चले गए थे। लेकिन धरातल पर आज तक ना तो पांवटा सिविल अस्पताल में डॉक्टर मुहैया करा पाए है और ना ही नर्सिंग स्टाफ की पूरी तरह से व्यवस्था कर पाए है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा की घोषणाओं का यह हाल है।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा का नही बल्कि प्रदेश सरकार का कार्यक्रम है। भाजपा की गुटबाजी सड़कों पर आ गई है और ऊर्जा मंत्री अपना टिकट बचाने के लिए जयराम ठाकुर के साथ मिलकर टिकट बचाने के लिए लगे हुए है।

अश्वनी शर्मा ने कहा की PWD विभाग, बिजली विभाग के कर्मचारी इस तरह कार्य कर रहे है कि वह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी ना होकर भाजपा के कार्यकर्ता है। आलम यह है कि IPH विभाग के पाइप लाइन पर सड़कों के किनारे खड़े करके भाजपा के झंडे लगाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री अपने टिकट बचाने के लिए यह कार्यक्रम कर रहे है। ऊर्जा मंत्री अब बिजली कट मंत्री बनकर रह गए है। भाजपा में सरेआम गुटबाजी नजर आ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *