मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले, अब दस दिन के भीतर पहली कैबिनेट में गारंटियों पर फैसले

*सुक्खू बोले, शिमला से तीन मंत्री मेरिट के आधार पर बने*

*मंत्रिमंडल विस्तार में कांगड़ा को भी अधिमान देंगे*

*कैबिनेट विस्तार की शपथ के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि अब कैबिनेट में नौ मंत्री हो गए हैं,*

इसलिए पहले ही कैबिनेट में कांग्रेस की गारंटी से संबंधित फैसले होंगे। इसमें महिलाओं और कर्मचारियों को लेकर किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। फुल कैबिनेट की बैठक 10 दिन के भीतर हो जाएगी। शिमला जिला से तीन कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के सवाल पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह चयन मेरिट पर हुआ है। जहां मेरिट होती है, वहां अन्य फार्मूले इग्नोर करने पड़ते हैं। जहां तक कांगड़ा की बात है, तो कांगड़ा जिला को जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार में उसका हिस्सा मिल जाएगा। अभी कैबिनेट में तीन पद खाली हैं और इस वेकैंसी को जल्द भरा जाएगा।
उनकी सरकार जन भावनाओं के अनुरूप काम करेगी और जितने मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए हैं, वे भी सरकार के काम पर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि अकेले मुख्यमंत्री या मंत्री ही सब कुछ संभाल सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर कोई लीगल बाध्यता तो नहीं आएगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। संवैधानिक व्यवस्था के तहत ही ये पद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *