वार्ड नंबर 7 असगर अली बन सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार – सूत्र

0
94

पाँवटा साहिब नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस से गद्दावर नेता असगर अली को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि असगर अली लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ और जनसंपर्क उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। खास बात यह भी सामने आ रही है कि असगर अली को मुख्यमंत्री के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता है, जिससे उनकी दावेदारी और भी मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि कांग्रेस पार्टी असगर अली के नाम पर मुहर लगाती है, तो वार्ड नंबर 7 का मुकाबला काफी दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल हो सकता है। इससे चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
हालांकि, अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पार इस बार मजबूत और प्रभावशाली चेहरे पर असगर अली रणनीति बना रहै है।