पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के पुत्र अरिकेश जंग ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। प्रतियोगिता जिला मुख्यालय नाहन में संपन्न हुई। इसमें कई खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। खास बात यह है कि पांवटा साहिब के अरिकेश जंग ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया है। और प्रदेश भर में जिला सिरमौर का नाम चमकाया है। इससे समूचे इलाके में खास तौर पर युवाओं में खुशी की लहर है। उन्होंने 5 ,50 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता में गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, दूसरे स्थान पर अभिमन्यु चौहान, तीसरे स्थान पर उदय भुल्लर रहे। यह प्रतियोगिता नाहन में संपन हुई। वहीं इस उपलब्धि के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी , राजा, शाहरुख खान और बार एसोसिएशन अध्यक्ष नितिन शर्मा आदि सहित कई युवाओं ने अरीकेश जंग को बधाई दी है। मोहब्बत अली ने कहा कि अरिकेश जंग बड़े ही मिलनसार है। वो एक स्वतंत्रता सेनानी एवम स्पोर्ट्स परिवार से संबंध रखते है। वो एक अच्छे समाज सेवक होने के साथ साथ एक अच्छे स्टार के खिलाड़ी भी है। उन्होंने कहा कि अरिकेश जंग की लगातार मेहनत रंग लाई है।
Related Posts
मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा मेरा गांव मेरा देश हो हरा-भरा मुहिम
- amhnew_admin
- August 7, 2023
- 0
मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के द्वारा मेरा गांव मेरा देश हो हरा-भरा मुहिम के अंतर्गत माजरा बाईपास नेशनल हाईवे 7 चंडीगढ़ देहरादून […]
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में प्रकाशनार्थ भेजें लेख- विवेक महाजन
- amhnew_admin
- September 22, 2022
- 0
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में प्रकाशनार्थ भेजें लेख- विवेक महाजन उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए […]
तिरूपति ग्रुप ने इस प्रधानमंत्री Nikshay Mitra 2024 मुहीम योजना
- amhnew_admin
- March 27, 2024
- 0
सीएमओ नाहन डॉ. अजय पाठक के द्वारा तिरूपति ग्रुप पांवटा साहिब को Tubeclosis (टीबी) के उन्मूलन के दिवस उपलक्षय में स्मृति चिन्ह नाहन में दिया […]