यमुना नदी में डूबे युवक का पांचवे दिन बरामद हुआ शव

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में सोमवार को छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में समाए युवक का शव 5 दिन बाद बरामद कर लिया गया है। युवक की तलाश के लिए सोमवार से ही सर्च अभियान चलाया गया था और आखिरकार 5 दिन बाद SDRF को सफलता मिली।

आज सुबह ही SDRF की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

दरअसल, मनीष कुमार पांवटा साहिब के रामपुरघाट में स्थित जियोन लाइफसाइंस फार्मा में काम करता था जोकि बिहारी मूल का था। सोमवार सुबह पांवटा साहिब के मां यमुना स्थान घाट पर तड़के 5 बजे नहाते समय अचानक युवक डूब गया था।

इसके बाद से ही युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इसी बीच आज सुबह SDRF की टीम ने फिर से सर्च अभियान चलाया और युवक के शव को बरामद कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *