यमुना शरद महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

यमुना शरद महोत्सव का कल से होगा शुभारंभ

महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

पांवटा साहिब

पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में इस बार राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव सात अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक किया जाएगा। इस शरद महोत्सव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसका समापन करेंगे। तीन दिन चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम करेंगे। वहीं दूसरे दिन ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि रहेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने बताया कि इस बार भी शरद महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिवस सात अक्तूबर को भजन संध्या एवं मां यमुना जी की आरती की जाएगी जिसके बाद मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर द्वारा मेला परिसर में लगाई प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा।

जिसके बाद द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण हारमोनी ऑफ दि पाईनस पुलिस बैंड होगा। इसके अलावा हाटी समुदाय का आदिकालीन नृत्य भी किया जाएगा। आठ अक्तूबर को दूसरी संध्या में मुख्यातिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी होंगे। इस दौरान शाम को भजन संध्या एवं यमुना आरती यमुना तट पर की जाएगी इसके अलावा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया जाएगा।

इसके बाद द्वीप प्रज्वलित कर दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण पंजाबी सिंगर शिवजोत अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि शरद महोत्सव के आखिरी में तीसरे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस महोत्सव का समापन करेंगे। उन्होंने बताया कि समापन समारोह में
द्वीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा शरद महोत्सव पर निकाली गई स्मारिका का भी विमोचन मुख्यमंत्री के हाथों द्वारा किया जाएगा। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि तीसरे दिन वाई प्वाइंट से लेकर यमुना तट तक एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी व यमुनाघाट को दीपमाला से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण कृष्ण लीला पर थिएटर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति रहेगी। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी, टेबल टेनिस आदि शामिल रहेंगे।

उन्होंने सभी से मेले के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव से पहले क्षेत्र में सभी की सहभागिता से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *