भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा – शिलाई ने सिक्किम के जेमा में आर्मी के ट्रक खाई में गिरने से हुई 16 जवानों को शाहदत पर जताया गहरा शोक

सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। सूत्रों के मुताबिक वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है। शवों को भी निकाला जा रहा है। हादसे में ट्रक के चीथड़े उड़ गए। उसके सारे पार्ट्स अलग हो गए। पहाड़ी के नीचे खाई में गिरने के बाद 4 घायलों काे हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाल लिया। ये इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है।
भूतपूर्व सैनिक संगठन ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाना अत्यंत दुखद है देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को हमारी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना की।
इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा व शिलाई से करनैल सिंह अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह ठुंडू उपाध्यक्ष, सवर्णजीत सिंह उपाध्यक्ष, संतराम चौहान सचिव, मोहन सिंह चौहान सह-सचिव, गुरदीप सिंह सह-सचिव, तरुण गुरुगं कोषाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह सह-कोषाध्यक्ष, दीपू ठुंडू सोशल मीडिया प्रभारी, नरेश कुमार सोशल मीडिया प्रभारी व अन्य गणमान्य वयक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *