भुंगारनी पंचायत में प्रधान पद को लेकर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। इस बार पंचायत चुनाव में जिला सिरमौर से चर्चित चेहरा इरशाद मलिक ने अपनी दावेदारी पेश की है। उनके समर्थकों द्वारा क्षेत्र में जोरदार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है और जनता से समर्थन व आशीर्वाद की अपील की जा रही है।
समर्थकों का कहना है कि इरशाद मलिक पहले भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई कार्य किए हैं। अब वे भुंगारनी पंचायत को एक नई दिशा देने और विकास की राह पर आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर मैदान में उतरे हैं।
इरशाद मलिक ने पंचायत की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें सेवा का मौका दिया जाता है तो वे पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलेंगे।
ग्रामीणों के बीच भी इस चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भुंगारनी पंचायत की जनता इस बार किसे अपना प्रधान चुनती है।


















































