पावंटा साहिब में तिरुपति ग्रुप द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया।

पावंटा साहिब में तिरुपति ग्रुप द्वारा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली तिरुपति ग्रुप द्वारा उनके ग्रुप को अगस्त, 2022 से अगस्त, 2023 तक भारत में “ग्रेट प्लेस टू वर्क” प्रमाणित के रूप में मान्यता मिलने की खुशी में जश्न के तौर पर निकाली गई। गौरतलब है कि ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूशन द्वारा हाल ही में संपन्न सर्वेक्षण में, तिरुपति ग्रुप ने ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित होने के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा किया है।

इस प्रकार, तिरुपति ग्रुप ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणित होने वाली हिमाचल प्रदेश मूल की पहली कंपनी बन गई है।पांवटा में तिरुपति समूह सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते अनुबंध विकास और विनिर्माण संगठनों (सीडीएमओ) में से एक है। जो हिमाचल में स्थित एक शांत शहर पांवटा साहिब में है। इस समूह की स्थापना 2005 में हुई थी। तिरुपति समूह में विभिन्न प्रभाग शामिल हैं जिन्होंने संयुक्त रूप से कंपनी के विकास और सफलता में योगदान दिया है। यह रैली तिरुपति मेडिकेयर सूरजपुर से शुरू होकर विश्वकर्मा चौक तक निकाली गई तथा इस रैली का समापन, वापिस तिरुपति मेडिकेयर के संस्थान में हुआ। इस रैली में भारी संख्या में तिरुपति ग्रुप के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *