पांवटा साहिब, 14 अप्रैल 2026 — दमकल केंद्र पांवटा साहिब के कर्मचारियों द्वारा आज क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पोंटिका पेट्रोल पंप एवं जुनेजा हॉस्पिटल, सूरजपुर में किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान पेट्रोल पंप के लगभग 10 कर्मचारियों और अस्पताल के करीब 20 कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके सिखाए गए। साथ ही, उन्हें अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) के सही उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर डेमो देकर बताया कि आग लगने पर किस प्रकार घबराने की बजाय तुरंत सही कदम उठाने चाहिए और आग को शुरुआती स्तर पर ही कैसे नियंत्रित किया जा सकता है।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है, ताकि किसी भी हादसे में जान-माल का नुकसान कम से कम हो।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें काफी नई जानकारी मिली है और वे भविष्य में अधिक सतर्क

















































