पांवटा साहिब — एक अबला नारी पर परेशानियो का पहाड टूट पडा है उसके पति ने उसे लात मार कर घर परिवार और उसके खुद के व्यवसाय से बाहुबल का प्रयोग

पांवटा साहिब — एक अबला नारी पर परेशानियो का पहाड टूट पडा है उसके पति ने उसे लात मार कर घर परिवार और उसके खुद के व्यवसाय से बाहुबल का प्रयोग करते हुएनिकाल दिया है अब महिला सरकारी अफसरो के चक्कर काट काट कर परेशान हो चुकी है। महिला की मानसिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है वह कोई भी कदम उठा सकती है।

दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा महिलाओ की रक्षा दुहाई सशक्तिकरण की बाते मात्र समाचारो में चमकने व्यान देने तक ही सीमित रह गयी है।
इधर सिरमौर के दलाल टाइप के अधिकारी महिला को तंग कर रहे है परेशान कर रहे और महिला की ना तो कानूनन सहायता की जा रही है और ना ही किसी भी प्रकार का सहयोग किया जा रहा है।

इधर उसका पति उसके पूरे के पूरे व्यवसाय पर कुण्डली मारकर बैठ गया है। कुछ समय पूर्व इस व्यवसाय में एक मंत्री की भी हिस्से दारी थी जो शायद अब नही है। महिला का शातिर पति मंत्री की दुहाई देकर अपने काम निकलवा ले जाता है। यानि कि मंत्री को भी बदनाम कर रहा है।

बीते रोज महिला को वाहन के नीचे कुचलने का प्रयास जिला मुख्यालय नाहन मे किया गया जैसे तैसे महिला अपनी जानबचाकर एसपी कार्यालय तक पहूंची । एसपी सिरमौर ने महिलाको सुरक्षा मूहैया तो करवाई किन्तु उसके बाद की कार्यवाही ठण्डे बस्ते में चली गयी

हर कोई स्टोन क्रशर में अपनी महीनादारी बांधने के चक्कर में महिला पर दवाब बना रहा है। कि मदद ​तभी करेगे जब हमारी पत्ती सैट हो जाऐगी।

सीएम साहब यह कैसा सशक्त्किरण है। जो कि मात्र कागजो और भाषणो मे ही दौड रहा है।

यह पूरा का पूरा वाकया समाचार के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा के संज्ञान मे है किन्तु वे भी एक महिला होकर महिला के सहयोग के लये आगे नही आ रही है।

गौर रहे कि पंजाब निवासी शातिर दिमाग ने महिला से शादी कर उसके हिमाचली होने का पूरा पूरा फायदा उठाया और अब उसे लात मारकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। महिला दर दर की ठौकरे खा रही है।

जिला सिरमौर के अफसर भी महिला की मदद करने के बजाए उसे अनावश्यक सलाह देते हैै एसी गम्भीर परस्थिति में महिला कोई भी खतरनाक कदम उठा सकती है जैसा कि महिला की मानसिक स्थिति से आभास हो रहा है।

दूसरी ओर महिला के शातिर पति ने महिला को आर्थिक डफाल्टर बनाने की जुगत में जुट गया है क्यूं कि लीज, परमीशन्स, मशीनरी आदि आदि सब कुछ महिला के नाम पर है और उसका पति कव्जा जमाए बैठा है। और प्रशासन धृतराष्ट्र की भूमिका मे है।

महिला ने एसपी सिरमौर को उसकी हिफाजत और जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *