गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

*एक महीने के इंतजार के बाद सीएम सुक्खू को मिले 8 मंत्री*, *कल लेंगे शपथ*
*-गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर दिलाएंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ*

*शिमला।* सत्ता संभालने के करीब एक माह बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने मंत्री मिल गए। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर कल मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को हुई और कांग्रेस ने 40 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल की। उसके बाद 10 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई और सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री तथा मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हुआ। मगर कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर गुटबाजी चलती रही। इसी वजह से ही कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर मुहर लगने में एक महीने का वक्त लगा। बावजूद इसके सीएम सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश की जोड़ी ने एक महीने तक बिना मंत्रियों के ही कई फैसले किए। आखिरकार लंबे अंतराल के बाद आज सुक्खू सरकार को कैबिनेट मंत्री मिल ही गए।

*इन विधायकों को मिलेगी मंत्री की कुर्सी:*

1. पूर्व सीपीएस एवं जब्बल- कोठखाई सीट से विधायक रोहित ठाकुर।
2. पूर्व मंत्री एवं ज्वाली सीट से विधायक चन्द्र कुमार।
3. विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं किन्नौर सीट से पांच बार चुनाव जीते जगत सिंह नेगी।
4. पूर्व सीपीएस एवं घुमारवीं सीट से विधायक राजेश धर्मानी।
5. पूर्व मंत्री एवं सोलन सीट से विधायक धनीराम शांडिल।
6. पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के बेटे एवं शिमला ग्रामीण सीट से लगामार दो बार चुनाव जीते विक्रमादित्य सिंह।
7. कुल्लू सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते विधायक सुंदर सिंह ठाकुर।
8. पूर्व मंत्री एवं शिलाई सीट से विधायक हर्षवर्धन चैहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *