पांवटा साहिब में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के सौजन्य से अंडर 17 स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है। जोकि बालक बालिकाओं के वर्ग में 20 से 22 मई 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस बार जिसको करवाने की जिमेदारी स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन की तरफ से गुरु की नगरी पांवटा साहिब को मिली। गुरु नानक मिशन स्कूल जो की स्टेट बास्केटबॉल की एफिलेटेड यूनिट है, के साथ खालसा स्पोर्ट्स क्लब पांवटा साहिब मिल कर आयोजित कर रहा है। इस प्रतियोगिता में अभी तक लगभग हिमाचल की सभी जिला एवम एफिलेटेड यूनिट के साथ कुल 26 टीम के भाग लेने की पुष्टि हो चुकी है।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री हर्षवर्धन चौहान जी 20 मई 2023 को करेंगे तथा इस प्रतियोगिता का समापन 22 मई 2023 को स. नरेंद्र पाल सिंह सहोता जी करेंगे। इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
Related Posts
अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भारी बारिश और बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश में आई भीषण तबाही और जान-माल के भारी नुकसान का जायजा लेंगे
- amhnew_admin
- August 19, 2023
- 1
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भारी बारिश और बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश में आई भीषण तबाही और जान-माल के भारी […]
छात्राओं ने अध्यापक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, परिजन ने लिखित में की शिकायत, मचा हड़कंप…..
- amhnew_admin
- May 9, 2023
- 1
कन्या स्कूल की छात्राओं ने अध्यापक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, परिजन ने लिखित में की शिकायत, मचा हड़कंप……. शिकायत मिलने के बाद लैंगिक […]
कांग्रेस ने सिरमौर 4 विधानसभा सीटों की लिस्ट जारी की
- amhnew_admin
- October 18, 2022
- 0
हिमाचल चुनाव 2022 : दयाल प्यारी जीती टिकट की जंग, सिरमौर जिला से कांग्रेस के दयाल प्यारी सहित 4 प्रत्याशी घोषित-पांवटा साहिब सीट पर फंसा […]