चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से पंजाबियों के साथ भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए किए वादे को व्यवहारिक रूप देते हुए मुख्यमंत्री ने आज महान शहीद की पवित्र धरती हुसैनीवाला से भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन का वटसऐप नंबर जारी किया और एक महीने में रिश्वतखोरी पर मुकम्मल रूप में नकेल डालने का प्रण लिया। आज यहां शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरू के शहीदी दिवस के मौके राज्य स्तरीय समागम दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री ने एक्शन लाइन नंबर (9501200200) जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के बाद कोई भी मंत्री, विधायक, अधिकारी या कर्मचारी किसी काम बदले आपके पास से रिश्वत या कमीशन मांगता है, तो उसे न करो, बल्कि इसकी वीडियो या ऑडियो बना कर भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन नंबर पर भेज दी जाए, जिसके बाद हमारी सरकार इसकी मुकम्मल जांच करवाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया, तो उसे किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
Related Posts
अजय शर्मा शर्मा को ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल पंजीकृत संस्था का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया
- amhnew_admin
- April 25, 2022
- 6
साहित्य के क्षेत्र में नामी संस्था ऑथरज गिल्ड ऑफ हिमाचल के संचालन के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। सिरमौर चैप्टर के अध्यक्ष अजय […]
हिमाचल कैबिनेट की बैठक 4 अप्रैल को, बजट घोषणाओं से संबंधित फैसले होंगे
- amhnew_admin
- April 2, 2023
- 0
1 अप्रैल से सरकार पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने का एलान कर चुकी है। इस बारे में दिशा-निर्देशों को भी कैबिनेट की इस बैठक […]
पूजा अर्चना के साथ हुआ राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला का शुभारंभ*
- amhnew_admin
- September 7, 2022
- 0
*उपायुक्त ने भगवान वामन की पालकी को दिया कंधा, खेलों और प्रदर्शनीयों का किया शुभारंभ* नाहन 07 सितम्बर – ज़िला सिरमौर के सराहां का प्रसिद्ध […]