पांवटा साहिब। खाटू श्याम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर पांवटा साहिब में श्याम प्रेमियों की ओर से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा श्याम के भक्तों ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में भाग लिया तथा राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक लंगर प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लंगर ग्रहण किया। श्याम प्रेमियों ने मिलकर लंगर की व्यवस्था संभाली और सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम जी के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। आयोजन के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
जय श्री श्याम! हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।
#PaontaSahib #KhatuShyamJi #JaiShreeShyam #श्यामप्रेमी #लंगरसेवा #Sirmaur



















































