पांवटा साहिब के स्नेक मैन भूपिंदर सिंह को कोबरा ने डसा, सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर

0
84

पांवटा साहिब में सांपों का रेस्क्यू करने वाले भूपिंदर सिंह को कोबरा ने डस लिया। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

भूपिंदर सिंह पिछले लंबे समय से अपनी जान की परवाह किए बिना बेजुबान सांपों का रेस्क्यू करते आ रहे हैं। वह सांपों को सुरक्षित पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ते हैं। कई मौकों पर उन्होंने लोगों की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाई है।

उनके साथ काम करने वाले लोगों का कहना है कि भूपिंदर सिंह बेहद नेकदिल और सेवाभावी इंसान हैं। उनका निस्वार्थ सेवा भाव पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

इस मुश्किल घड़ी में क्षेत्र के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सभी से अपील है कि अफवाहों से बचें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी साझा न करें।

ईश्वर से प्रार्थना है कि भूपिंदर सिंह जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार और समाज के बीच लौटें।

#PaontaSahib #Sirmaur #SnakeRescue #BhupinderSingh #GetWellSoon