बॉक्स स्ट्रीट में पैसों के लिए महीनों से चक्कर काट रहा कर्मचारी, परेशान होकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का लिया सहारा

0
45

पांवटा साहिब: बॉक्स स्ट्रीट में पैसों के लिए महीनों से चक्कर काट रहा कर्मचारी, परेशान होकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का लिया सहारा

पांवटा साहिब। बताया जा रहा है कि बॉक्स स्ट्रीट में एक कर्मचारी पिछले कई महीनों से अपने मेहनत के पैसे लेने के लिए चक्कर काट रहा है, लेकिन कथित तौर पर उसे अब तक उसकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

कर्मचारी का कहना है कि वह लगातार अपने पैसों के लिए संबंधित लोगों से संपर्क कर रहा है, लेकिन हर बार उसे चक्कर ही काटने पड़ रहे हैं। कई महीनों से भुगतान नहीं मिलने और बार-बार चक्कर लगाने से परेशान होकर कर्मचारी ने आखिरकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सहारा लिया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

कर्मचारी ने मांग की है कि मामले की जांच कर उसकी बकाया राशि दिलवाई जाए। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के बाद संबंधित विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।