वन महोत्सव के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन ने किया पौधारोपण

0
96

नाहन, 30 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन द्वारा आज वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत जगतपुर स्थित फॉरेस्ट एरिया में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे रोपे गए।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अर्जुन, शीशम, बहेड़ा, सहजन सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी उचित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करने में अपनी भूमिका निभाए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुकरदीन, जिला महासचिव अनुज अग्रवाल, , जिला सचिव संजय चौधरी, कांग्रेस मंडल उपप्रधान अरविंद अग्रवाल, साबर अली बीडीसी सदस्य बलराज कश्यप, मंडल कांग्रेस उपप्रधान संजय सयाल, सागर पूर्व प्रधान क्यारदा, मुकेश कुमार पूर्व उपप्रधान रामपुर भारापुर मानसिंह जी राजकुमार कश्यप अमजल खान, अनवर अली, वार्ड सदस्य, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान कमल कश्यप, मुश्ताक अली, शेख रशीद, एग्जीक्यूटिव सदस्य सायरा बानो, माजरा कांग्रेस प्रधान पुष्पा खंडूजा, फॉरेस्ट गार्ड श्वेता तथा वन मित्र अरबाज सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा पौधारोपण जैसे अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी और जागरूकता का एक सराहनीय उदाहरण रहा।

“पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दें।”